योगापट्टी में दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन जख्मी
शनिचरी। योगापट्टी के रमपुरवा गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार स्थानीय सीएचसी के डॉ प्रभात कुमार ने किया। जमीन पर अधिकार को लेकर विवाद था, जिस कारण ये हिंसक झड़प हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिचरी। योगापट्टी के रमपुरवा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो हुई है। मारपीट में दोनों तरफ से एक दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं । जिसमें स्थानीय सीएचसी के डॉ प्रभात कुमार के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। डॉ प्रभात ने बताया कि थाना क्षेत्र के दरवलिया पंचायत के रामपुरवा गांव निवासी एक पक्ष के वीरेंद्र यादव ढ़ोढ़ा यादव व अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से विपिन यादव गुड्डू यादव और बृजेश यादव भी जख्मी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरवा गांव में 13 कट्ठा तीन धुर खेती वाली जमीन है ।
उक्त जमीन पर दोनों पक्ष के लोगों के द्वारा अपना अपना अधिकार बताते हैं। एक पक्ष के द्वारा उक्त जमीन से हल्दी निकाला जा रहा था । उसी दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा इसका विरोध किया जाने लगा इसी कारण दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एएसपी सह थानाध्यक्ष कार्तिकेय एके ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


