Bagaha News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: नरकटियागंज के वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। अजय कुमार ने संजय और रोमी कुमार पर हमले का आरोप लगाया है। मंगलवार रात आठ बजे उनके दुकान में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें उनकी पत्नी को भी पीटा गया। संजय कुमार ने भी अजय पर आरोप लगाया है।

Bagaha News: नरकटियागंज । नगर के वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। घटना मंगलवार की रात्रि की है। मामले में वार्ड 14 निवासी अजय कुमार ने संजय कुमार व रोमी कुमार को आरोपित किया है। आरोप है कि आरोपित उसके पट्टीदार हैं।आरोपितों मंगलवार की रात्रि करीब आठ बजे उसकी दुकान में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।बीच बचाव पर उसकी पत्नी की पिटाई कर सोने की चेन छीन ली। वहीं संजय कुमार ने अजय कुमार समेत अन्य को आरोपित किया है। आरोप है कि आरोपित उसका छोटा भाई है।


