भूमि विवाद में सगे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Jan 02, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

पिपरासी के सितुहिया गांव में भूमि विवाद के चलते बड़े भाई मानसिंह कुशवाहा ने छोटे भाई प्रदीप कुशवाहा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने स्पीडी ट्रायल का आश्वासन दिया है। प्रदीप की पत्नी और बच्चे दुखी हैं।

भूमि विवाद में सगे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

पिपरासी। थानाक्षेत्र की मंझरिया पंचायत स्थित सितुहिया गांव में भूमि विवाद में बड़े भाई मानसिंह कुशवाहा ने छोटे भाई प्रदीप कुशवाहा (36) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज व एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी मानसिंह कुशवाहा, उसकी पत्नी ममता देवी और पुत्र अमर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रदीप की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि प्रदीप कुशवाहा और उनके बड़े भाई मानसिंह कुशवाहा के बीच जमीन का विवाद है। इसको लेकर दोनों भाइयों में अक्सर गाली-गलौज होती थी। गुरुवार देर शाम भी दोनों में गाली-गलौज हो रही थी। इस दौरान मानसिंह कुशवाहा, उनकी पत्नी और पुत्र ने लाठी डंडे से प्रदीप की पिटाई कर दी। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस ने उसे पीएचसी पिपरासी पहुंचाया। हालत नाजुक देखकर पीएचसी के डॉक्टर ने रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रीमा देवी (33) और बेटी दीपाली कुमारी (8) अंश कुमार (4) का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी, एसडीपीओ व फॉरेंसिंग टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज एसडीपीओ कुमार देवेंद्र और फॉरेंसिंग टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने मृतक के बच्चों से मिल कर सांत्वना दी। कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने में वे कोई कर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मामले स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे। स्थानीय लोगों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आप लोग सक्रिय रहते हुए इन लोगों में मारपीट नहीं होती और यह घटना नहीं घटती। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। मौके पर जिला परिषद धनेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी, समाजसेवी मोहित मौर्य आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;