जमीन पर कब्जे के विवाद में 56 पर कार्रवाई

Apr 20, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नवलपुर थाना क्षेत्र के शानी बरवा गांव में श्री राम-जानकी मंदिर के सामने भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया है। मंदिर प्रबंधन ने जमीन को समतल किया, जबकि दूसरे पक्ष ने अंबेडकर जयंती पर वहां पोस्टर और खंभा लगा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद के चलते 56 लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और चौकीदार को नियुक्त किया गया है।

जमीन पर कब्जे के विवाद में 56 पर कार्रवाई

योगापट्टी एक संवाददाता। नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बैरागी पंचायत के शानी बरवा गांव में श्री राम-जानकी मंदिर के सामने स्थित भूमि पर कब्जे को ले हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की नवलपुर से चटकल जाने वाली सड़क में शानी बरवा के समीप जमीन पर कब्जा को ले दो पक्षों में विवाद हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो मालूम चला कि 30-40 वर्ष से मंदिर व रोड के बीच में खाली जमीन पर मंदिर के सदस्यों ने 7-8 दिन पहले मिट्टी भरकर समतल कर दिया था।

बाबा साहेब जयंती के दिन 27 लोगों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ उक्त जमीन पर बाबा साहेब की जयंती से संबंधित पोस्टर व खंभा लगा अतिक्रमण कर लिया।जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और मामले का विरोध किया। जिसको लेकर दोनों गुटो में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त विवादित स्थल पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर निरंतर निगरानी की जा रही है। दोनों गुटों के विरूद्ध कार्रवाई की जा ही है। जहां कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार मंदिर के पूरब स्थित सड़क के किनारे गड्ढानुमा खाली जमीन को हाल ही में मंदिर प्रबंधन द्वारा मिट्टी भरकर समतल किया गया था। ताकि भविष्य में मंदिर परिसर का विस्तार किया जा सके।इसी बीच एक पक्ष ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर उक्त जमीन पर पोस्टर खंभा और पाइप लगाकर उसका उपयोग शुरू कर दिया।संबंधित पक्ष का दावा है कि यह जमीन उनकी निजी संपत्ति है।वहीं दूसरे पक्ष ने इसका कड़ा विरोध जताया। बताया जा रहा है कि बाबा साहब की प्रतिमा मंदिर से लगभग 100 गज पूरब सड़क किनारे स्थापित की जा रही है। जिससे विवाद और गहरा गया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 56 लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।