Bagaha News: विभागीय उपेक्षा से भंगहा स्कूल की नहीं हुई चाहरदीवारी

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: नौतन के भंगहा प्राथमिक विद्यालय में चाहरदीवारी का निर्माण वर्षों से नहीं हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा प्रभावित हो रही है। शिक्षक बच्चों को संभालने में अधिक समय बिता रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत और विभाग से इसकी मांग की है ताकि शिक्षा का माहौल बेहतर हो सके।

Bagaha News: विभागीय उपेक्षा से भंगहा स्कूल की नहीं हुई चाहरदीवारी

Bagaha News: नौतन। प्रखंड के खड्डा पंचायत स्थित दलित बस्ती के प्राथमिक विद्यालय भंगहा में वर्षों से चाहरदीवारी का निर्माण नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है। विद्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं होने के कारण कई बच्चे कक्षा से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने लगते हैं। ऐसे में शिक्षकों का अधिक समय बच्चों को संभालने में ही बीत जाता है।

विद्यालय की सुरक्षा

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक रामप्रसाद पासवान तथा वर्तमान प्रधानाध्यापक जावेद आलम ने कई बार विभाग को पत्र लिखकर चाहरदीवारी निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि विभाग की ओर से विद्यालय भवन की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य कराया गया है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सबसे जरूरी चाहरदीवारी का निर्माण आज तक अधूरा है।

ग्रामीणों की चिंताएं

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की घेराबंदी नहीं होने से बच्चों को पढ़ाने में शिक्षकों को लगातार जोखिम उठाना पड़ता है। वहीं विद्यालय बंद होने के बाद शाम के समय परिसर में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे विद्यालय का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

निष्कर्ष

ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया रीता देवी से भी चाहरदीवारी निर्माण कराने का अनुरोध किया था, लेकिन पंचायत निधि में राशि के अभाव में यह कार्य नहीं हो सका। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शीघ्र चाहरदीवारी निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भंगहा विद्यालय में चाहरदीवारी का निर्माण क्यों जरूरी है?
चाहरदीवारी का निर्माण आवश्यक है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और शिक्षा का माहौल प्रभावित न हो।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBagaha News: विभागीय उपेक्षा से भंगहा स्कूल की नहीं हुई चाहरदीवारी