शादी की नीयत से अपहरण, केस दर्ज
नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी बेटी को जबरन उठाने का प्रयास किया। जब मां ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और किशोरी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

तबरेज अजीज योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने नवलपुर थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर आरोप लगाये हैं। आवेदन में बताया गया है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ घर के पूर्व दिशा की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे श्रीनगर थाने के ढबिया भवानीपुर के अनूप कुमार, सोहनलाल मुखिया, बबलू कुमार, अनिला देवी और परमानंद कुमार पीछे से आकर किशोरी को जबरन पकड़ लिया और बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
उसके शोर मचाने के बावजूद आरोपी किशोरी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गए। बाद में महिला ने घर पहुंच पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


