अपहृत लड़की बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक लड़की को बरामद किया गया है। अपहरण में शामिल धनंजय कुमार राम को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का अपहरण 2 मार्च को हुआ था। इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से अपहृत लड़की की बरामदगी करते हुए उसके अपहरण में शामिल युवक धनंजय कुमार राम को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि बीते 2 मार्च को लड़की का अपहरण हुआ था।मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमे धनंजय राम के अलावे चंदन राम,रंजय राम समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है।शुक्रवार को बरगजवा गांव से दोनो को बरामद किया गया है।उंन्होने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच व बयान के लिए बेतिया भेजा गया है।न्यायालय
के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


