
अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनाती जरूरी
संक्षेप: बेतिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बल तैनाती की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए।
बेतिया,हमारे संवाददाता। एनआइसी सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान फोर्स डिप्लॉयमेंट (बल तैनाती) की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन करते हुए निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा रहा है।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसके साथ ही, फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो सर्विलांस टीम और एमसीसी टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि पश्चिम चम्पारण जिला मॉडल डिस्ट्रिक्ट के रूप में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे निर्भीक होकर 11 नवंबर को मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




