ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाकस्तूरबा विद्यालय में अब 12वीं तक की होगी पढ़ाई

कस्तूरबा विद्यालय में अब 12वीं तक की होगी पढ़ाई

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बारही वीं तक होगी पढ़ाई। उक्त जानकारी देते हुए डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान मो. मोतिउर्र रहमान ने बताया कि इसके लिए केजीवी के आस-पास भूमि का चयन...

कस्तूरबा विद्यालय में अब 12वीं तक की होगी पढ़ाई
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 19 Jan 2019 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बारही वीं तक होगी पढ़ाई। उक्त जानकारी देते हुए डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान मो. मोतिउर्र रहमान ने बताया कि इसके लिए केजीवी के आस-पास भूमि का चयन किया जा रहा है।

डीपीओ ने बताया कि पहले छह माह से 8 वर्ग तक ही पढ़ाई होती थी। लेकिन अब सरकार ने इसे अपग्रेड करते हुए 9 से 12 तक पढ़ाई करने का आदेश निर्गत किया गया है। पहले 100 छात्राओं का ही नामांकन होता था। अब 100 छात्राओं का नामांकन अलग से होगा तथा 100 बेड का छात्रावास का भी निर्माण होगा।

9 से 8 वर्ग के लिए अलग से होगी वार्डेन : शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 9 से 12 वर्ग के छात्राओं के लिए अलग से वार्डेन सहित आदेशपाल रात्री पहरी, रसोइया सहायक रसोइयों के लिए 5 पद स्वीकृत हैं।

केजीभी में 75 पद है रिक्त: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय बालिका विद्यालय में अभी 75 पद रिक्त पड़े हैं। जिससे पठन-पाठन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है।

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. इन्दू त्रिपाठी ने बताया कि वार्डेन के 9 शिक्षक के 36, आदेशपाल-15 रात्रि पहरी 10 एवं लेखापाल 5 पद रिक्त पड़े है। जिले में 18 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें