
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदियों में लगायी आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने बैरिया के विभिन्न गंडक घाटों में स्नान किया। श्रद्धालु रात भर गंगा मैया के भजन गाते रहे। स्नान के बाद पूजा अर्चना की गई और ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। भक्तों ने घाटों पर पूजा सामग्रियों की खरीदारी भी की। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया था।
बैरिया, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने बुधवार की सुबह बैरिया के विभिन्न गंडक घाटों में पहुंचकर डुबकी लगाई। आस्थावान श्रद्धालु मंगलवार की शाम में ही बथना, लौकरिया पिपरा सिंगही और पूजहा में घाट पर पहुंच गए थे। रात भर गंगा मैया की सु मधुर गीतों से विभिन्न घाट गूंजता रहा। वैसे बुधवार की सुबह भी लोग घाटों पर पहुंचकर गंडक नदी में स्नान किया। स्नान करने के बाद भक्तों ने गंडक की पूजा अर्चना की उसके बाद ब्राह्मण भोजन कराया। शाम को जिन भक्तों की मुरादे पूरी हुई थी। उन लोगों ने कोसी भर कर पूजा अर्चना की।

मंगलवार की शाम से ही संतघाट -पखनाहा मुख्य मार्ग लोगों के जाने से पटा रहा। भक्त ट्रैक्टर, बैलगाड़ी ऑटो ,बाइक समेत पैदल भी घाट पर पहुंच कर गंडक नदी में स्नान किया। स्नान करने के बाद घाटों पर लगी पूजा सामग्रियों की दुकानों से खरीदारी की गई। वैसे प्रशासन द्वारा घाट से लेकर पखनाहा बाजार तक पुलिस बल तैनात किया गया था। पूजहां ,घोड़हिया,बथना और लौकरिया घाटों पर भी भक्तों ने गंडक नदी में स्नान किया। पकनाहा बाजार एवं हाई स्कूल के परिसर में विभिन्न सामानों की दुकान लग गई थी। मनोरंजन के भी कई दुकानें सजी थी। बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले लगे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


