होली में हुडदंग नहीं करने को ले माइकिंग
वाल्मीकिनगर पुलिस और एसएसबी ने होली पर्व के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की। लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा जागरूक करते हुए शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया।

वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर पुलिस व एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज ने होली पर्व को देखते हुए सोमवार को थाना क्षेत्र में संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए शांति पूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गयी। वहीं लोगों से कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। इसकी सूचना पुलिस को देनी है। जिससे गलत अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। इस जॉइंट फ्लैग मार्च को थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर एवं एसएसबी 21 वी वाहिनी गंडक बराज के कंपनी कमांडर सह इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनीया के नेतृत्व संयुक्त रूप से निकाला गया।
पूरे थाना क्षेत्र के सीमाई इलाकों में पेट्रोलिंग की गई।थानाध्यक्ष श्री कुमर ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में होली पर्व को संपन्न करना है। उन्होंने बताया कि होली पर हुड़दंग करने वाले, डीजे बजाने तथा अश्लील गाना बजाने वालों, सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसआई शमीम अहमद, विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार, एएसआई दिलीप कुमार, नवलेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में एसएसबी के जवान और पुलिस जवान मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


