
69 लाख के जेवर ले विक्रेता लापता
बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आभूषण विक्रेता अमृत कुमार उर्फ अनिरुद्ध कुमार लापता हो गए हैं। उन पर 69 लाख का सोना लेकर फरार होने का आरोप है। उनकी पत्नी ने भी पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी वार्ड-44 निवासी आभूषण विक्रेता अमृत कुमार उर्फ अनिरुद्ध कुमार लापता हो गए हैं। आभूषण व्यापारियों ने उस पर 69 लाख का सोना लेकर फरार होने की एफआईआर दर्ज कराई है। इधर आभूषण विक्रेता की पत्नी ने भी मुफस्सिल थाने में पति के गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि दोनों मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। अमृत उर्फ अनिरुद्ध कुमार की पत्नी सुमन देवी ने एफआईआर में बताया है कि मेरे पति बीते 24 नवंबर की शाम बेतिया चले गए।

वहां से खिरियाघाट बहन के यहां गये। उसके बाद मोबाइल भी स्वीच्ड ऑफ हो गया। स्वर्ण व्यवसायी रानी पकड़ी निवासी विनय कुमार ने उसके छह ला समेत अन्य के जेवर ले फरार होने की बात कही है। मुफस्सिल थाने दिये आवेदन में कहा है कि जौकटिया चौक पर मेरी सोने-चांदी का दुकान है। अमृत कुमार उर्फ अनिरुद्ध कुमार विगत दो वर्षों से मेरी दुकान से सोने-चांदी का जेवर लेकर बेचता था। समय से भुगतान कर देता था। बीते 20 नवंबर की दोपहर अमृत मेरी दुकान से करीब छह लाख मूल्य के 53 ग्राम सोने का जेवर ले गया। भुगतान नहीं होने पर उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्वीच्ड ऑफ मिला। पूछताछ करने उसके घर पहुंचा वहां कई व्यापारी पैसे लेने के लिए पहुंचे थे। वहां जाने के बाद पता चला कि आरोपित ने मझौलिया बाजार के व्यापारी अजय कुमार से 38 लाख के 400 ग्राम सोने के आभूषण, कालीबाग थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी धर्म कुमार से 17 लाख रुपये के 200 ग्राम सोने के जेवर, मझौलिया बाजार के लाल बाबू साह से आठ लाख के 70 ग्राम सोने के जेवर लेकर गायब हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


