जदयू के नये कमेटी का हुआ गठन
बगहा | नगर प्रतिनिधि बगहा जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद...
बगहा | नगर प्रतिनिधि
बगहा जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद भीष्म सहनी व जिला मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह के साथ नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक कर ,सूची जारी की। नव गठित कमिटी में नौ उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 27 सचिव सहित कुल 88 नेतागण शामिल हैं। राज्य परिषद सदस्यों की सूची में पूर्व सांसद कैलाश बैठा, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह और नन्दकिशोर राम का नाम सामिल है। नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों की सूची इसप्रकार है।
उपाध्यक्ष- जयेंद्र सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र उरांव, सूरज सहनी, विजय कुमार पांडेय, प्रेमशीला गुप्ता, नौशेर आलम, राकेश राय और सुरेंद्र बैठा ,महासचिव के पद पर इम्तेयाज़ अहमद, लालबाबू पटेल, तेजप्रताप महतो, भूपेंद्र पति तिवारी, जयप्रकाश राम, जितेंद कुशवाहा, ओमप्रकाश शाही, आरती देवी, जयप्रकाश सिंह, महेश्वर काजी, पशुपति गुप्ता, अम्बिका कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद.संगठन प्रभारी सह प्रवक्ता- विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता- पिंटू तिवारी,सचिव-संतोष झा, रिंटू राव,अभिषेक कुमार सिंह, माला रौनियार, निर्भय काजी, रामधनी यादव, उपेंद्र तिवारी, आकाश गुप्ता, राजेश कुमार, उपेंद्र पटेल, मुन्ना साह, सुरेंद्र कुमार, पंकज कुशवाहा, उमाशंकर पटेल, अब्दुल गफ्फार, अभिषेक उर्फ कुश बाबू, अमरजीत यादव, लोकेश राम, मेनका कुमारी, मुलायम यादव, जितेंद सिंह, यशवंत प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, अशोक पांडेय, राजू मिश्रा, छठु बैठा, वीरेंद्र गुप्ता सहित 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। तीन विधानसभा प्रभारी भी बनाये गए हैं। जिसमे राकेश सिंह वाल्मीकिनगर, इम्तेयाज़ अहमद बगहा और नन्दकिशोर राम रामनगर के विधानसभा प्रभारी होंगे।
जिलाध्यक्ष और मौजूद नेतागण द्वारा सभी नवमनोनित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गयी हैं। इस मौके पर मुख्य जिला प्रवक्ता राकेश सिंहअध्यक्ष मुन्ना सिंह, अब्दुल गफ्फार और वीरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहें।