Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsInvestigation Ordered After Shuttering Collapse at Panchayat Bhawan in Barwa Parsouni Bihar
शटरिंग गिरने की होगी जांच-कार्रवाई

शटरिंग गिरने की होगी जांच-कार्रवाई

संक्षेप:

मैनाटाड़ प्रखंड की बरवा पंचायत में बारवा परसौनी गांव में पंचायत सरकार भवन की छत ढलाई के दौरान शटरिंग गिर गई। विधायक समृद्ध वर्मा ने इसकी जांच कराने की बात कही और आरोप लगाया कि संवेदक ने मानकों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि लापरवाही के लिए जेई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Jan 07, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

इनरवा। मैनाटाड़ प्रखंड की बरवा पंचायत में बारवा परसौनी गांव में पंचायत सरकार भवन की छत ढलाई के दौरान शटरिंग गिरने की जांच कराई जाएगी। विधायक समृद्ध वर्मा ने बुधवार को सिकटा के एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। विधायक ने कहा कि छत की शटरिंग गिरना संवेदक द्वारा मानक के साथ खिलवाड़ करना है। जबकि शटरिंग के लिए केवल स्टील शटरिंग, एमएसप्लेट प्लाई/फिनॉलिक बोर्ड ही स्वीकृत हैं। आखिर किस परिस्थिति में संवेदक और जेई ने पंचायत सरकार भवन में बांस की शटरिंग लगाई।भवन निर्माण विभाग को पत्र लिख जांच व कार्रवाई कराएंगे। यह कार्य नियमों के विरुद्ध है।जेई व ठेकेदार की लापरवाही उजागर हो रही है।

उक्त भवन की प्लिंथ लेवल से लेकर छत तक की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।विधायक ने कहा कि अगर जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संवेदक के खिलाफ सरकार को पत्र लिख ब्लैकलिस्टेड करने की मांग करेंगे।साथ ही कहा कि घायल मजदूरों की समुचित जांच के साथ मुआवजा देना संवेदक सुनिश्चित करे। सभी विकास कार्यो का औचक निरीक्षण करने की बात विधायक ने कहीं।संवेदको को हिदायत दिया कि सिकटा विधानसभा में कार्य करना है तो पहले निर्माण स्थल पर एस्टीमेट बोर्ड लगाए और एस्टीमेट के अनुसार ही कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा काम करना बंद करें नहीं तो गलती पाए जाने पर विधि सम्मत कारवाई कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;