सेल्स टैक्स के इंटेलिजेंस विंग की टीम ने मारा रेड

Sep 23, 2025 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया में वाणिज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने चार स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बगैर कागजात के चार ट्रकों को जप्त किया गया। विभाग अवैध ट्रांसपोर्टिंग और गलत आईटीसी लाभ दिलाने वाले प्रोफेशनलों...

सेल्स टैक्स के इंटेलिजेंस विंग की टीम ने मारा रेड

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। वाणिज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो मुजफ्फरपुर की यूनिट के अधिकारियों ने रविवार रात को जिले के चार स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी में बेतिया अंचल के अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के दौरान इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों बेतिया बगहा मुख्य पथ और बेतिया अरेराज मुख्य पथ पर बीती रात दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बगैर कागजात के चार ट्रैकों को जप्त किया। दो ट्रकों को मनुआपुल थाने में रखा गया है। जबकि दो ट्रैकों को सेल्स टैक्स के कार्यालय में रखा गया है। विभाग इन जप्त गाड़ियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

विभाग के इस कार्रवाई से अवैध ढंग से ट्रांसपोर्टिंग कारोबार से जुड़े कारोबारियों, गलत ढंग से आईटीसी का लाभ दिलाने वाले प्रोफेशनलों में खलबली मच गई है। फिलहाल गलत ढंग से आईटीसी का लाभ दिलाने के मामले में जिले के 6 प्रोफेशनल आईबी के रडार पर हैं। छापेमारी की पुष्टि ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश कुमार ने की है। विभाग जब्त ट्रैकों के सामानों के जीएसटी के मूल्यांकन और जुर्माने की गणना में जुट गई है। सारे रिपोर्ट मुख्यालय को भेजे जा रहे हैं। जिले में दो दर्जन से ज्यादा अवैध ट्रांसपोर्ट संचालित है। जिनके द्वारा बगैर जीएसटी बिल के सामानों की ढुलाई की जा रही है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही है कि बड़े पैमाने पर पर्व त्योहारों को देखते हुए बगैर जीएसटी बिल के सामानों की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के आलोक में इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsIntelligence Bureau Raids Over Two Dozen Vehicles Seized in Betia for Illegal Transporting
;;;