Bagaha News: मरीजों की सुविधा और चिकित्सा को दें प्राथमिकता : आयुक्त
Bagaha News: बेतिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में मरीजों की दवाओं और सुविधाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा की गुणवत्ता पर जोर दिया और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ नियमित रूप से देखी जाएं।

Bagaha News: बेतिया। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में मरीजों को मिलनेवाली दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की गुरुवार को विस्तृत जांच की गई। पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित एवं वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री ने अस्पताल पहुंचकर विभिन्न विभागों और कक्षों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से परखा और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त व उप समाहर्ता ने ओपीडी, आइपीडी, दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम समेत विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा व चिकित्सा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई। दवा से लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और कर्मियों की उपस्थिति तक सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने रोस्टर वार्ड ड्यूटी नहीं करने पर नाराजगी जताई। अस्पताल प्रशासन से चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मियों की रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया。
व्यवस्थाओं का फीडबैक
मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और ससमय उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बात कर जानकारी ली। चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा मिलने की स्थिति, स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार एवं सेवाओं, जांच और उपचार सहित अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की अद्यतन सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।


