मंडल कारा की व्यवस्था में करें सुधार
शत्रुऋत्रन शर्मा बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। कारा सुधार समिति के अध्यक्ष व संयोजक ने बुधवार

शत्रुऋत्रन शर्मा बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। कारा सुधार समिति के अध्यक्ष व संयोजक ने बुधवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कारा के व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कारा की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।अध्यक्ष ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, कारा की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सेवा व सुधारात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक समेत भवन विभाग, विद्युत विभाग व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारी ने अध्यक्ष से कारा से जुड़ी जानकारी साझा किया। निरीक्षण के दौरान कारा में दिखी कमियों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कारा की व्यवस्था में और अधिक सुधार लाया जा सके तथा बंदियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि कारा में स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप संचालित हों।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


