सामाजिक समस्याओं को दूर करने में करें विज्ञान का प्रयोग :डीपीओ
बेतिया, बेतिया कार्यालय सामाजिक समस्याओं को दूर करने में विज्ञान का प्रयोग करना
बेतिया, बेतिया कार्यालय सामाजिक समस्याओं को दूर करने में विज्ञान का प्रयोग करना चाहिए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा विज्ञान से संबंधित नवाचार की जानकारी देनी चाहिए।विज्ञान और तकनीक का सुरक्षित उपयोग आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उक्त बातें समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी ने बुधवार को राज इंटर कॉलेज में कहीं। 53वीं जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनीझ्र2025 का सफलतापूर्वक आयोजन राज इंटर कॉलेज में हुआ। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय “सुरक्षित भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन के साथ किया गया।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कुमार अनुभव ने विद्यार्थियों के नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी बच्चों में शोधभावना को बढ़ाती है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना ’ कुमकुम पाठक ने कहा कि “समाज के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निर्णायक भूमिका निभाते हैं, और आज के बच्चे इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “बच्चों के मॉडल वर्तमान समय की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक इमामुल हक़ ने की तथा संचालन बृजेश द्वारा किया गया। विषय प्रवेश करते हुये संयोजक राजीव पाठक ने कहा कि 100 से ज्यादा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई है जिस छात्र की प्रदर्शनी बेहतर होगी उसका चयन किया जाएगा। विशेषज्ञ की टीम द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया है। निर्णायक मंडल में मुकेश कुमार, भारत कुमार झा, रहमत यास्मीन, राजेश द्विवेदी, संतोष कुमार, सुभाष नारायण सिंह, मनजीत कुमार, शिव कुमार, अजय पटेल और आरिफ़ रज़ा, ज्योति प्रकाश अभिषेक वशिष्ट शामिल थे, जिन्होंने सभी मॉडलों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। धन्यवाद ज्ञापन मुनीन्द्र कुमार झा द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




