ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाकृषि यंत्रों की दी गयी जानकारी

कृषि यंत्रों की दी गयी जानकारी

अनुमंडलीय मैदान में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला की शुरुआत मंगलवार को गई। अनुमंडल स्तरीय इस कृषि यांत्रिकीकरण मेला का उद्घाटन एसडीएम विशाल राज ,जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश सहित किसान संघ के...

कृषि यंत्रों की दी गयी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 21 Jan 2020 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

अनुमंडलीय मैदान में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला की शुरुआत मंगलवार को गई। अनुमंडल स्तरीय इस कृषि यांत्रिकीकरण मेला का उद्घाटन एसडीएम विशाल राज ,जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश सहित किसान संघ के लोगों ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी। साथ ही किसानों को यंत्रों की खरीद के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसान आधुनिक यंत्रों के सहारे किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते है और आत्मनिर्भर हो सकते है।

उन्होंने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को आधुनिक तकनिक खेती के गुर बताये। साथ हंी फसल पराली प्रबंधन को लेकर भी कई आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने फसल पराली को खेतो में न जलकर उसके प्रबंधन एवं उससे प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों की जानकारी दी एवं किसानों को प्रोत्साहित किया। वहीं इस अवसर पर डीएओ ने कृषि कर्मियों को पंचायत में रहने, पंचायत में चौपाल लगाकर कृषि योजनाओं की जानकारी देने सहित पंचायतों में किसान सूचना केन्द्र को और सुदृढ बनाने पर बल दिया। ताकि किसानों की समस्या का ससमय निष्पादन किया जा सके। वहीं इस अवसर पर एसडीएम विशाल राज ने भी किसानों को संबोधित किया । अपने संबोधन में एसडीएम ने कृषि कर्मियों को पूरी पारदर्शिता बरतते हुए योजना संचालन करने का निर्देश दिया। साथ हीं उन्होने जिला कृषि पदाधिकारी के साथ मेला में लगे विभिन्न कृषि दुकानों का निरीक्षण किया एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के बावत जानकारी ली। इस अवसर जिला कृषि पदाधिकारी के अलावा जिला के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसान संघ के छोटे श्रीवास्तव, मुखिया रामविलास सिंह, लालबावु यादव, आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें