मौसम को ले बढ़ रही मरीजों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में मौसम में परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। सभी वार्ड फुल हैं और आईसीयू में 14 मरीज वेटिंग में हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक है, जिसके चलते अतिरिक्त वार्ड खोला गया है। प्रशासन बेहतर इलाज की कोशिश कर रहा है।

मौसम को ले बढ़ रही मरीजों की भीड़

बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में परिवर्तन के कारण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते अस्पताल के लगभग सभी वार्डों में बेड फुल हैं। अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था करके मरीजों की चिकित्सा कर रहा है। गुरुवार को आईसीयू के सभी बेड फुल थे। आईसीयू में भर्ती के लिए 14 मरीज वेटिंग में थे। अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, सांस संबंधी रोग, उच्च रक्तचाप और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने फोर्थ फ्लोर पर बने 60 बेड के अतिरिक्त वार्ड को शुरू कर दिया है।

यहां सामान्य मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों के लिए अन्य वार्डों में जगह उपलब्ध हो सके। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दीवाकांत मिश्रा ने बताया कि सभी मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था और संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।मेडिसिन वार्ड में मरीजों का बढ़ा दबाव : जीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड की स्थिति भी काफी गंभीर बनी हुई है। यहां उपलब्ध बेड की संख्या से कहीं अधिक मरीज भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, मेडिसिन वार्ड में औसतन 100 से 110 मरीज भर्ती रह रहे हैं, जबकि निर्धारित क्षमता इससे कम है। कई मरीजों का इलाज बेड के अभाव में अतिरिक्त व्यवस्था के तहत अन्य वार्ड में शिफ्ट कर किया जा रहा है, जिससे काम का दबाव बढ़ गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।