आग से सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड अलर्ट, मार्च से बढ़ीं अगलगी की घटनाएं
बेतिया,हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में मार्च माह की शुरुआत के साथ ही अगलगी की घटनाओं

बेतिया,हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में मार्च माह की शुरुआत के साथ ही अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है । जो हर साल की तरह अक्टूबर तक जारी रहने की आशंका है। इस वर्ष अब तक आग लगने की 37 घटनाएं हो चुकी हैं । जिससे प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। आग लगने की अधिकांश घटनाएं खाना बनाने के दौरान लापरवाही, मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव और वद्यिुत शॉर्ट सर्किट के कारण हो रही हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। अग्निशमन विभाग ने इन घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारी कर रखी है।
जिले के तीनों अनुमंडलों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तैनाती की गई है। बेतिया अनुमंडल में तीन बड़ी और पांच छोटी, नरकटियागंज में दो बड़ी और पांच छोटी तथा बगहा अनुमंडल में दो बड़ी और दस छोटी दमकल गाड़ियां उपलब्ध हैं। विभाग का दावा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही दो मिनट के भीतर गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी जाती हैं, जिससे नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


