सुपर विलेज क्रिकेट में बजड़ा ने धमोरा को हराया
गौनाहा में सुपर विलेज क्रिकेट सीजन-3 प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक राजन तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले मैच में धमोरा पंचायत ने 90 रन बनाए, जबकि बजड़ा पंचायत ने 6 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत से दर्शकों में उत्साह था।

गौनाहा/जमुनिया। ए सं प्रखंड पार्क गौनाहा में सुपर विलेज क्रिकेट सीजन-3 प्रतियोगिता का उद्घाटन गोविंदगंज के पूर्व विधायक राजन तिवारी ने किया। इस मौके पर स्थानीय नवयुवकों ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। लीग मैच का पहला मुकाबला बजड़ा पंचायत और धमोरा पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर धमोरा पंचायत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बजड़ा टीम को क्षेत्ररक्षण के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 16 ओवरों में धमोरा की टीम ने 90 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजड़ा पंचायत की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में ही 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बजड़ा की इस एकतरफा जीत से मैदान में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



