जीएमसीएच में डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी का चार्ट सार्वजनिक

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, जीएमसीएच में मरीजों के परिजनों द्वारा चिकित्सक की अनुपस्थिति का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगाया गया था। अब, जीएमसीएच प्रशासन ने डॉक्टरों की ड्यूटी का चार्ट सार्वजनिक करने की पहल की है। इससे मरीज आसानी से जान सकेंगे कि कौन डॉक्टर कब ड्यूटी पर हैं, जिससे समय की बर्बादी कम होगी।

जीएमसीएच में डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी का चार्ट सार्वजनिक

बेतिया,एक संवाददाता। जीएमसीएच मे इलाज कराने आए मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक के नहीं रहने का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगाया जाता रहा है। इसके लिए मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान डॉक्टरों की उपलब्धता जानने में होने वाली परेशानी अब जल्द कम हो सकती है। जीएमसीएच प्रशासन ने अस्पताल के सभी विभागों में डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी का चार्ट तैयार कर सार्वजनिक करने की पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत ओपीडी और आईपीडी दोनों में विभागवार डॉक्टरों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। मरीज आसानी से यह जान सकेंगे कि किस समय कौन डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद हैं। जबकि कई बार ऐसा भी होता है कि मरीजों और उनके परिजनों को संबंधित डॉक्टर की जानकारी नहीं मिल पाने से इधर-उधर भटकना पड़ता था। गंभीर मरीजों के मामले में समय की बर्बादी बड़ी समस्या बन जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीज सीधे संबंधित विभाग में जाकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से संपर्क कर सकेंगे。

हर विभाग के बाहर लगेगा ड्यूटी चार्ट

नई व्यवस्था के तहत मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग समेत सभी प्रमुख विभागों के बाहर ड्यूटी चार्ट लगाया जाएगा। इसमें डॉक्टरों के नाम, पद और ड्यूटी का समय स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए अलग सूची तथा भर्ती मरीजों की देखभाल करने वाले डॉक्टरों की जानकारी आईपीडी वार्डों में प्रदर्शित की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टरों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

शिकायतों में आएगी कमी

ओपीडी हो या आइपीडी अब तक मरीजों को डॉक्टरों की अनुपस्थिति या जानकारी नहीं मिलने को लेकर अक्सर शिकायत करनी पड़ती थी। कई बार परिजनों और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती थी। प्रशासन का मानना है कि सार्वजनिक ड्यूटी चार्ट से इस तरह की शिकायतों में कमी आएगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी।

सामान्य प्रश्न

जीएमसीएच में डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट कब से लागू होगा?
जीएमसीएच प्रशासन ने डॉक्टरों की ड्यूटी का चार्ट सार्वजनिक करने की पहल शुरू की है, लेकिन लागू होने की विशेष तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।