सरकारी जमीन से काटे गए सेमर का पेड़ जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

गौनाहा/जमुनिया में मटियरिया थाना क्षेत्र के पहकौल गांव के पास सरकारी जमीन पर हरे सेमर के पेड़ को लकड़ी तस्करों ने काट दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटे हुए पेड़ की लकड़ी जब्त की और दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मुखिया की सूचना पर कार्रवाई हुई।

सरकारी जमीन से काटे गए सेमर का पेड़ जब्त

गौनाहा/जमुनिया, एसं। मटियरिया थाना क्षेत्र के पहकौल गांव के समीप सरकारी जमीन पर लगे हरे सेमर के पेड़ को लकड़ी तस्करों द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए कटे हुए पेड़ की लकड़ी जब्त कर मटियरिया थाना पहुंचाया। मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुखिया दिवाकर पटवारी की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाइक सहित सेमर की लकड़ी जब्त की है। मुखिया के आवेदन पर अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में नेसार अंसारी एवं सतेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सेमल का कुछ हिस्सा तस्कर ले गये थे। शेष जब्त किया।ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ले जा चुके थे। शेष बची लकड़ी को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से मटियरिया थाना भेज दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।