Bagaha News: अतिक्रमण को हटाने की कवायद तेज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बगहाBagaha News: वाल्मीकिनगर में गंडक बराज के बांधों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की गई है। कार्यालय कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि लोग बांधों पर दुकान और आवास चला रहे हैं, जो पूरी तरह से अवैध है। इस समस्या पर उचित कार्रवाई की आवश्यकता है।

Bagaha News: वाल्मीकिनगर। कार्यालय कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल, वाल्मीकिनगर के द्वारा सम्पर्क तथा भू-अर्जन पदाधिकारी, वाल्मीकिनगर को प्रेषित विभागीय पत्र में कहा गया है कि शीर्ष कार्य प्रमंडल, वाल्मीकिनगर के अंतर्गत गंडक बराज के बांधों पर अतिक्रमण कर वहां के लोगों के द्वारा रह कर दुकान आदि का संचालन किया जा रहा है। गंडक बराज के बांध के उपर किया गया अतिक्रमण स्पष्ट रूप से अवैध है।


