Illegal Construction Shrinking Roads in Nautan Traffic Jams Increasing नौतन में अतिक्रमण होने से लग रहा भीषण जाम, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsIllegal Construction Shrinking Roads in Nautan Traffic Jams Increasing

नौतन में अतिक्रमण होने से लग रहा भीषण जाम

नौतन में अवैध पक्के निर्माण से सड़क सिकुड़ रही है। प्रशासन की अनदेखी में अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन पर निर्माण कर रहे हैं, जिससे नौतन-गोपालगंज सड़क पर भीषण जाम लग रहा है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 9 Oct 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
नौतन में अतिक्रमण होने से लग रहा भीषण जाम

नौतन, एक संवाददाता। बाजार में लागतार हो रहे अवैध पक्के निर्माण से सड़क सिकुड़ता जा रहा है। प्रशासन के नाक के नीचे अतिक्रमणकारी जमीन को कब्जा कर पहले फूस की झोपड़ी और अब पक्के मकान का निर्माण कार्य धड़ल्ले से करा रहे हैं। चाहे वह सैरात की जमीन हों या सड़क किनारे सरकारी जमीन, जिधर भी देखा जाए उधर पक्के निर्माण कार्य शुरू हैं। इससे नौतन-गोपालगंज मुख्य सड़क पर प्रत्येक दिन भीषण जाम लग रहा है। सड़क किनारे दुकानों के फटकी और बाइक पार्किंग से बड़ी गाड़ियों के आवाजाही के दौरान घंटों जाम की समस्या उत्पन्न रहतीं हैं। अतिक्रमण के कारण सड़क नौतन-गोपालगंज संकड़ी हुई है।

इस बावत भेड़िहरवा के अरुण कुमार सिंह ने सीओ को आवेदन देकर बाजार की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरी जमीन नौतन बाजार सैरात के सटे पश्चिम बगल में स्थित है। उसके आगे सैरात की जमीन है। उसको अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा कर पहले फूस की झोपड़ी बनायी गयी। इधर जोर-शोर से पक्का निर्माण कर रहे हैं। जिससे उनका मकान एवं जमीन अवरूद्ध हो रहा है। जबकि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने हेतु उच्च न्यायालय के द्वारा चलकर जिला पदाधिकारी बेतिया से होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय में सुनवाई हुई है। सुनवाई के उपरांत अनुमंडल दण्डाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया ने नौतन बाजार सैरात की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सम्पूर्ण अभिलेख नौतन अंचलाधिकारी के पास अंतिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। सीओ अलका कुमारी ने बताया कि जल्द ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा। इसकी प्रकिया चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि अवैध निर्माण कार्य थाने के बगल में हो रहा था। सूचना मिलते ही कार्य को बंद करा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।