अवैध चिरान को उखाड़ कर किया जब्त
पुरुषोत्तमपुर थाना के नरकटिया गांव में अवैध चिरान मशीन को वन विभाग और पुलिस ने जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मशीन को कार्यालय ले जाया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अवैध मशीनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना के नरकटिया गांव में अवैध रूप से संचालित चिरान मशीन को वन विभाग और पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने शनिवार को जब्त किया है । रामनगर वन क्षेत्र के फॉरेस्टर विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए चिरान मशीन को उखाड़ कर जब्त किया गया है। उसे वन विभाग कार्यालय में ले जाया जायेगा।इस मामले में संचालक पर कार्रवाई होगी।रेंजर ने बताया कि अवैध तरीके से चलने वाले चिरान मशीन संचालक पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में वनपाल आशीष कुमार, विक्की कुमार आदि शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि पुरूषोत्तमपुर,इनरवा और मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में अवैध तरीके से चिरान मशीन चलाये जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


