ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाअगलगी में घर जला, हजारों की हुई क्षति

अगलगी में घर जला, हजारों की हुई क्षति

शिकारपुर थाना के अज़ुआ गांव में आगलगी की घटना में हजारों रुपए मूल्य की संपति जलकर नष्ट हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में इंदिरा आवास के नगद 60 हजार रुपये समेत अनाज,...

अगलगी में घर जला, हजारों की हुई क्षति
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 28 Oct 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकारपुर थाना के अज़ुआ गांव में आगलगी की घटना में हजारों रुपए मूल्य की संपति जलकर नष्ट हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में इंदिरा आवास के नगद 60 हजार रुपये समेत अनाज, कपड़े,बर्तन आदि जलकर राख हो गए है। पीड़ित मुन्ना ठाकुर ने बताया कि घटना के समय उसके घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आग की गर्मी से नींद ख्ुाली। आनन फानन में घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन घर में रखे सामान बाहर नहीं निकाले जा सके। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना शिकारपुर थाना समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस अधिकारी को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट अंचल प्रशासन को भेजी जाएगी। ताकि पीड़ित को मुआवजा मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें