ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहायुवा वोटर बनाने को चलेगा घर-घर अभियान

युवा वोटर बनाने को चलेगा घर-घर अभियान

युवाओं को वोटर बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में प्रखंडवार विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2017 तक चलेगा। जिसमें 18 वर्ष से 21 वर्ष तक के युवाओं को नया वोटर बनाया जाएगा।...

युवा वोटर बनाने को चलेगा घर-घर अभियान
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 24 Jun 2017 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

युवाओं को वोटर बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में प्रखंडवार विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2017 तक चलेगा। जिसमें 18 वर्ष से 21 वर्ष तक के युवाओं को नया वोटर बनाया जाएगा। बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर ‘कोई मतदाता नही छूटे एक प्रकार के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष से उपर मतदाता सूची से वंचित युवाओं को मतदाता बनाया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में सुधार भी किया जाएगा। इसको ले प्रखंड के सभागार में शनिवार को बेतिया विधानसभा अंतगर्त बुथ संख्या एक से लेकर 126 तक के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। जीपीएस राजदेव ठाकुर ने बताया कि बीएलओ की विशेष ट्रेनिंग दी गयी है। नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 भरा जाएगा। वही नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरना अनिवार्य होगा। जीपीएस राजदेव ठाकुर ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए बीएलओ को घर घर तक जाना होगा। आठ से चलेगा विशेष अभियान: बेतिया। जीपीएस राजदेव ठाकुर ने बताया कि ‘कोई मतदाता नही छूटे विशेष अभियान के दौरान 8 जुलाई व 22 जुलाई (शनिवार) को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर शिविर लगाकर छुटे हुए सभी पात्र युवा निर्वाचक बीएलओ से प्रपत्र 6 प्राप्त कर भरेंगे व आवश्यक कागजात के साथ बीएलओ को उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को अपने अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। ताकि नाम जोड़ने के लिए आये नये युवा वोटर को कोई परेशानी नही हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें