बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

Mar 02, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बगहा में होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। किराना, कपड़ा, रंग, पिचकारी और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और पुरुष आवश्यक सामान खरीदने में लगे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिए बाजारों में तैनाती की है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं।

बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

बगहा, हमारे संवाददाता। रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही बगहा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजारों में रौनक बढ़ गई है। किराना, कपड़ा, रंग-अबीर, पिचकारी और बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले दो दिनों से बाजारों में खासा चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। महिलाएं और पुरुष अपने-अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी में जुटे नजर आ रहे हैं। होली के अवसर पर घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी के लिए किराना दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। वहीं नए कपड़ों की खरीदारी को लेकर कपड़ा बाजार में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों में रंग, गुलाल और पिचकारी को लेकर विशेष उत्साह है। बाजार, हाट और चौक-चौराहों पर सुबह से देर शाम तक रौनक बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर का रुख कर रहे हैं, जिससे बाजारों में भीड़ का दबाव और बढ़ गया है। दुकानदारों के चेहरे पर बिक्री बढ़ने से खुशी झलक रही है। एसपी रामानंद कुमार कौशल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है। बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और पटखौली थाना प्रभारी हृदयानंद सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी बाजार, हाट और प्रमुख चौक-चौराहों पर भ्रमणशील नजर आए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गाड़ियां नियमित गश्त कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।