Bagaha News: रात के 8 बजे लागल बाढ़ के पानी...
Bagaha News: बेतिया में रात के 8 बजे अचानक पानी घर में घुस गया। वार्ड नंबर 2 के लोगों ने पहली बार बिना बारिश के जल जमाव देखा। अगर जल स्तर बढ़ता है, तो और परेशानी हो सकती है। नगर निगम की मेयर ने अस्थाई बांध बनाने का प्रयास किया, लेकिन पानी तेजी से बढ़ रहा है।

Bagaha News: बेतिया। रात के 8 बजे जब खाना पीना खाकर हमनी के सुते के तैयारी करत रहनी ह तब अचानक से घर में पानी घुसे लागल। एकरा बाद गली में हल्ला भइले की घर-घर में पानी आ गैल बा तब ऊंचाई वाला घर में जाकर हमनी के रात कटल ह।
जल जमाव की स्थिति
वार्ड नंबर 2 के 50 वर्षीय छोटन यादव ने कहा कि आज तक की क्षेत्र में पानी न आइल रहे। लेकिन पहली बार ई भी हमनी के देख लेनी। रात के अचानक से घर में पानी घुस गइल। वार्ड नंबर 2 के ही अन्य सदस्यों में अर्जुन यादव, सरल यादव, रुस्तम, पिंटू, मिंटू आदि का कहना था की पहली बार इस इलाके में बिन बारिश के जल जमाव की स्थिति बन गई है घर में तो पानी का प्रवेश है ही सड़क पर भी अब पानी हो रहा है। लोगों का कहना था कि अब हमें या डर सताने लगा है कि पानी का अभी अस्तर है लगभग दो फिट तक है। लेकिन यदि लेवल बढ़ता है तो आगे और भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों की परेशानियाँ
इधर वार्ड में पानी घर के साथ-साथ आसपास के खेत में भी जमा हो गया है जिससे कि किसानों के सामने भी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं दूसरी तरफ दोपहर के समय नगर निगम की मेयर के साथ-साथ नगर निगम की प्रशासनिक टीम भी वहां पर पहुंची। नगर निगम की सिटी मैनेजर संतोष कुमार की देखरेख में शांति में के पास मिट्टी और सेंड बैग को मिलाकर बांध तैयार किया गया। उनका कहना था कि चंद्रावत का पानी शहर की ओर नहीं बढ़े इसलिए अस्थाई बांध तैयार किया गया है। हालांकि यह ज्यादा कारगर साबित होने की उम्मीद नहीं है। कारण कि नदी में तेजी से पानी बढ़ रहा है। इसका दबाव वहनहीं झेल पाएगा।

