Bagaha News: बारिश ने खोली नगर मेें तैयारियों की पोल

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: बगहा में बुधवार रात हुई बारिश ने नगर परिषद की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। आधा दर्जन से अधिक वार्डों में जलजमाव से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय पर नालों की सफाई न होने के कारण हर साल यही स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Bagaha News: बारिश ने खोली नगर मेें तैयारियों की पोल

Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बुधवार की देर रात हुई बारिश ने बगहा नगर परिषद की मानसून तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को पानी के बीच होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में समय पर नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो सका और सड़कों पर जलभराव हो गया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती। जलजमाव के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी घरों के आसपास तक पहुंच गया, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBagaha News: बारिश ने खोली नगर मेें तैयारियों की पोल