Bagaha News: पानी के दबाव से टूटी सड़क बैजू टोला का संपर्क बाधित

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: नौतन प्रखंड के श्यामपुर कोतराहां पंचायत में बारिश के दबाव से बैजू भगत के टोला की सड़क टूट गई है। इससे गांव का संपर्क बाधित हो गया है, और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्दी मरम्मत कराने की मांग की है।

Bagaha News: पानी के दबाव से टूटी सड़क बैजू  टोला का संपर्क बाधित

Bagaha News: नौतन। प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर कोतराहां पंचायत के वार्ड संख्या-08 स्थित बैजू भगत के टोला में जाने वाली सड़क बारिश के पानी के दबाव से टूट गई है। वनस्पति माई स्थान के समीप सड़क ध्वस्त होने के बाद गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों रामाकांत यादव, लालाबाबू यादव,भीम यादव ने बताया कि लगातार बारिश के बाद पानी के तेज दबाव के कारण सड़क के नीचे कटाव होता गया। धीरे-धीरे सड़क कमजोर हो गई और अचानक टूटकर धंस गई। सड़क टूटने से अब पैदल आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव ने बताया कि बारिश का पानी लगातार सड़क के समीप जमा होने और बहाव के कारण कटाव बढ़ता गया। देखते ही देखते सड़क पूरी तरह टूट गई, जिससे बैजू भगत के टोला का संपर्क प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन फिर से सुचारू हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: पानी के दबाव से टूटी सड़क बैजू टोला का संपर्क बाधित