ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहादो पक्षो में हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल

दो पक्षो में हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल

इनरवा थाना क्षेत्र के झुमका गांव में बालू खनन को लेकर शनिवार के शाम दो पक्ष आपस में उलझ गए। इसमें सात लोग घायल हो गए।घायलों में एक पक्ष के उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा,मोहन प्रसाद कुशवाहा,भूषण प्रसाद...

दो पक्षो में हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 01 Nov 2020 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

इनरवा थाना क्षेत्र के झुमका गांव में बालू खनन को लेकर शनिवार के शाम दो पक्ष आपस में उलझ गए। इसमें सात लोग घायल हो गए।घायलों में एक पक्ष के उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा,मोहन प्रसाद कुशवाहा,भूषण प्रसाद कुशवाहा एवं सुरेंद्र प्रसाद है। वहीं दूसरे पक्ष के माधव यादव, है। घायल भूषण प्रसाद को उच्च चिकित्सा हेतु बेतिया रेफर किया।वहीं भंगहा थाना क्षेत्र के सबेया में जमीनी विवाद में जयप्रकाश की पत्नी मनोरमा देवी एवं मनोज पर्वत घायल हो गए।

कुल्हाड़ी से मार किया जख्मी:बेतिया। मुफस्सिल थाना के सनसरैया गांव में जलावन की लकड़ी को ले हुए विवाद में रीता देवी (35) तथा उनके पुत्र राजा कुमार (14) को ससुराल वालों ने कुल्हाड़ी से मार घायल कर दिया।रीता देवी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीता देवी ने बताया कि जलावन की लकड़ी को उनके देवर प्रेमचन्द्र महतो उठाकर ले जाने लगे।रीता ने विरोध जताया तो देवर ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। उसके बाद उन्हें बचाने राजा कुमार आया तो पति, देवर तथा ससुर ने भी दोनों को मारापीटा।महिला को फहसुल से मार किया जख्मी

बेतिया। नगर के उतरवारी पोखरा निवासी जोनी देवी (23) को कतिपय तत्वों ने फहसुल से मार जख्मी कर दिया। घटना शनिवार की है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती जोनी देवी ने बताया कि उतरवारी पोखरा के समीप मछली खरीदने के लिए वह गयी थी। पैसा को लेकर बहन से विवाद हो रहा था। तभी बगलगीर गोविंद साह ने मारना शुरू कर दिया। 10 हजार छीन कर फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें