Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsGuidance for Career Success GMC Principal Addresses Students at Saraswati Vidya Mandir
  प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य का करें निर्धारण : प्राचार्य

प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य का करें निर्धारण : प्राचार्य

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय अपने प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करेंगे तो सफलता

Jan 09, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय अपने प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी उक्त बातें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार ने सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को कही। सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों को करियर के प्रति गाइडेंस दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने जीएमसीएच के प्राचार्य का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर किया तथा इनका परिचय भैया बहनों और आचार्यों के बीच कराया । इस दौरान अरुणोदय पत्रिका 21वा संस्करण का विमोचन जीएमसीएच के प्राचार्य दिनेश कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। यह पत्रिका भैया, बहन, आचार्यों , दीदी जी द्वारा हस्तलिखित कविताओं , कहानी, प्रेरक प्रसंग, चित्र आदि का संग्रहण है ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद प्राचार्य द्वारा 10वी और 12वी के छात्र-छात्राओं की गाइडेंस और काउंसलिंग किया गया ताकि भविष्य में छात्र-छात्राएं जीवन में सफल हो सके तथा अपने माता पिता, विद्यालय, समाज का नाम रौशन कर सके । प्राचार्य ने बताया कि वे विद्यालय में साप्ताहिक छात्र-छात्राओं के कक्षा संचालन और मार्गदर्शन करेंगे तथा मेडिकल कॉलेज के छात्रगण भी आकर भैया बहनों को मार्गदर्शन देंगे। धन्यवाद ज्ञापन चंपारण विभाग के निरीक्षक ललित कुमार राय के द्वारा किया गया । मंच संचालन पवन कुमार के द्वारा किया गया । मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी की सक्रिय भूमिका रही ।