Bagaha News: भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण शुरू

हिन्दुस्तान, बगहा
share

Bagaha News: बेतिया में शनिवार को पावर हाउस चौक पर मां दुर्गा पूजन समारोह के लिए भूमि पूजन किया गया। विकास एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। समिति अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 2026 के दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।

Bagaha News: भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण शुरू

Bagaha News: बेतिया, नगर प्रतिनिधि। पावर हाउस चौक पर विकास एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजित मां दुर्गा पूजन समारोह को लेकर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026 के दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। भूमि पूजन में पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं मुख्य सदस्यों ने भाग लिया। समिति अध्यक्ष सह पूर्व नगर पार्षद हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। पंडाल निर्माण के साथ ही पूजा की अन्य तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण करीब दस दिन पूर्व से ही शुरू कर दिया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा की तैयारियों को समय से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण शुरू