धोबनी संस्कृत वद्यिालय में पाठ्य सामग्री वितरित किया

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

धोबनी संस्कृत मध्य विद्यालय में ग्रेट फ्यूचर फाउंडेशन ने छात्रों को पठन सामग्री वितरित की। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि यह पहल सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सकारात्मक है। फाउंडेशन के निदेशक नासरीन प्रवीण ने बताया कि उनका उद्देश्य सभी विद्यालयों में पाठ्य सामग्री वितरित करना है।

धोबनी संस्कृत वद्यिालय में पाठ्य सामग्री वितरित किया

लौरिया, एक संवाददाता। धोबनी संस्कृत मध्य वद्यिालय में सोमवार को ग्रेट फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा सभी वद्यिार्थियों को पठन पाठन सामग्री के साथ स्कूल वितरित किया गया। सबसे पहले वद्यिालय परिसर में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने छात्रों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, पेंसिल,पेन,रबर स्ट्रमेंट बॉक्स आदि देने पर फाउंडेशन को बधाई दी गई। वहीं प्रमुख श्री तिवारी ने कहा कि सरकारी स्कूल में किसी फाउंडेशन द्वारा छात्रों को पाठ्य सामग्री देना अच्छी पहल है।अब ये नौनिहाल अपने जब अपने कंधे पर स्कूली बैग लेकर वद्यिालय जाएंगे तो उन्हें देखकर उन्हें खुशी तो होगी ही, वहीं सभी बच्चों में समानता की भावना भी जागृत होगी।

इधर ग्रेट फ्यूचर फाउंडेशन के निदेशक नासरीन प्रवीण ने बताया कि उनकी संस्था नई है और पहली बार धोबनी वद्यिालय में पाठ्य सामग्री वितरित की है। हमारा उद्देश्य अब हमारा उद्देश्य सभी वद्यिालयों में देने का है और हम इसे अन्य वद्यिालयों में बांटने जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन बेलवा प्राथमिक वद्यिालय के प्राचार्य तेजनारायण पाण्डेय ने किया । मौके पर पूर्व मुखिया मनोहर तिवारी, वद्यिालय के प्राचार्य विनय शंकर देव, हाई स्कूल के प्राचार्य रविश कुमार श्रीवास्तव, आयोजनकर्ता बेचू राम, मथुरा मश्रिा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।