ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाराष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में दिखेगी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में दिखेगी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक

बेतिया (प.च.)। बेतिया कार्यालय भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में दिखेगी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 26 Oct 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बेतिया (प.च.)। बेतिया कार्यालय

भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। देश की रियासतों को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार की जयंती पर जिले के विद्याालयों में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आगामी 30 अक्टूबर को सरदार की जयंती पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पूर्वोतर राज्यों के साहित्य और संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों में किया जाना है। इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत मिजोरम और त्रिपुरा राज्य से संबद्ध करते हुए सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इन राज्यों के भाषा, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन आदि की जानकारी दी जानी है।

सरदार के प्रसंगों पर होगा कार्यक्रम का आयोजन : एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों से जुड़ी जानकारियों के अलावे राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से जुड़ी प्रेरणा दायक प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम को आयोजन किया जााएगा। जिससे कि छात्रों को सरदार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें