मैट्रिक परिणाम में छात्राओ का दबदबा एक साथ तीन छात्राओं ने किया टॉप

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में छात्राओं ने फिर से सफलता का परचम लहराया है। राज्य के टॉप 10 में पांच छात्राएं शामिल हैं, जिनमें से तीन छात्राएं जिला टॉपर बनी हैं। संत टेरेसा विद्यालय की माही कुमारी और शिवांगी कुमारी ने 484 अंक प्राप्त किए। इससे छात्राओं का दबदबा स्पष्ट होता है।

मैट्रिक परिणाम में छात्राओ का दबदबा एक साथ तीन छात्राओं  ने किया टॉप

बेतिया। मैट्रिक की परीक्षा के परिणाम जारी होने के साथ ही एक बार फिर से छात्राओं का परचम पश्चिम चंपारण जिले में देखने को मिला है। राज्य के टॉप 10 की सूची में पांच छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर कब्जा कर लिया। एक साथ तीन छात्राओं ने जिला में टॉप करने के साथ-साथ राज्य में सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। जबकि राज्य के टॉप टेन की सूची में सात छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। जिसमें से पांच छात्राओ का दबदबा एक बार फिर से देखने को मिला। जिले में टॉप करने वाली तीन छात्राओं में दो छात्राएं बेतिया शहर के विद्यालय की छात्राएं हैं।

जिसमें से शहर के संत टेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा माही कुमारी शर्मा को 484 अंक आए। जबकि के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा शिवांगी कुमारी को भी इतने ही अंक मिले।वही केपीपी गर्ल्स हाई स्कूल पूजहा पटजीरवा की छात्रा को भी इतने ही अंक मिले हैं। इसके साथ ही पहली बार जिला टॉपर तीन छात्राएं बनी है। वहीं इसके बाद जिले में दूसरा स्थान रखने वाले और राज्य में नवे स्थान पर दो छात्र-छात्राओं को जगह मिली है। जिसमें हरिहर हाई स्कूल पतिलार की छात्रा अंशिका कुमारी और बी हाई स्कूल लक्ष्मीपुर के छात्र सत्यम कुमार को 482 अंक मिले। इसके बाद जिले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर और राज्य में संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर भी दो छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है जिसमें एक शहर के उत्क्रमित हाई स्कूल सिंगा छापर की छात्रा सिमरन कुमारी और प्रोजेक्ट हाई स्कूल पटना बाजार के छात्र आशीष कुमार ने बाजी मारी है। ऐसे में मैट्रिक की परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर टॉपर की सूची में छात्र पिछड़ते नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।