बैंक व आसपास की दुकानों और राहगीरों पर गिरी आग की लपटें

Feb 28, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

लौरिया में हनुमान चौक पर एक गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ, जिसमें कई दुकानदार और राहगीर घायल हो गए। विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। आधा दर्जन लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

बैंक व आसपास की दुकानों और राहगीरों पर गिरी आग की लपटें

लौरिया। लौरिया थाना क्षेत्र के बेतिया-नरकटियागज-रामनर जाने वाली तिराहा हनुमान चौक पर करीब पौने एक बजे दर्जनों दुकानदार ठेला लगाकर नॉनवेज आयटम बेच रहे थे। यहां मछली से लेकर मोमो आदि फास्ट फूड की दुकानें सजती हैं। इन्हीं के बीच दुकानदार गोविंद पांच लीटर वाले सिलिंडर से मटन भून रहा था। गैस रिसाव के कारण सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना जोरदार था कि गैस का लपट सड़क पर जा रहे राहगीरों पर पड़ी और वे वहीं झुलस कर सड़क गिर गये। उसी रास्ते से ई रिक्शा पर चौतरवा थाना क्षेत्र की मां-पुत्री जा रही थी। दोनों इसकी चपेट में आ गईं।

बताया जा रहा कि सबसे अधिक जख्मी होने वालों में दोनों मां-बेटी शामिल हैं। सिलेंडर के टुकड़े और आग बैंक समेत आसपास की दुकानों तक उड़कर पहुंच गये। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। आधा दर्जन लोगों ने स्थानीय स्तर पर कराया इलाज : सिलेंडर ब्लास्ट में आधा दर्जन लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इनलोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। कइयों ने दवाखाना आदि में ही मलहम-पट्टी कराकर दवा ले ली। हालांकि उनके चेहरे पर ब्लास्ट को लेकर खौफ साफ दिख रही थी। आग की लपटें शरीर पर पड़ते ही छटपटाने लगे लोग मंजर ऐसा था कि जो घायल जहां था वहीं तड़पने लगा। हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान राहगीरों से सूचना पाकर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों से पीएचसी से चार एंबुलेंस मंगाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रौशन कुमार व डॉ. अफरोज आलम आदि ने घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया और सभी को जीएमसीएच रेफर कर दिया। हादसे में आधा दर्जन लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इन् सबने स्थानीय स्तर पर मरहम-पट्टी करावाई। हादसे में ये लोग हुए घायल हनुमान चौक के अनवत राय का पुत्र अंडा दुकानदार गोविंद राय (34), योगापट्टी थाना क्षेत्र के चन्देश शुक्ल का पुत्र विनय कुमार शुक्ल (32), लौरिया के सीतेरे राउत का पुत्र गुलाब पटेल (45), धांगरटोली के शुक्रदास का पुत्र नीतीश कुमार (16), रामायण ठाकुर का पुत्र कृष्णा ठाकुर (35), मठिया के बृजमोहन पासवान का पुत्र प्रेमनाथ पासवान (21), बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के धर्मकाटा के संजय कुमार की पत्नी धोइल देवी (22), संजय पड़ित की पुत्री कुसुम कुमारी (25), लौरिया बिनटोली के प्रमेश पड़ित की पत्नी ममता देवी (21), उसकी बेटी संजू कुमारी (2.9), नवलपुर थाने के बरवा सानी के महेंद्र राम के पुत्र अमरजीत कुमार (28), नवलपुर थाने के सिसवा भूमिहार के धनेश्वर बाला का पुत्र तपन बाला (25) व देवनाथ का पुत्र अनिल कुमार (24)। घटना दुखद है। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बिना देरी किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जीएमसीएच रेफर किया गया है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। -नितेश कुमार, सीओ, लौरिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।