Bagaha News: बाइक की डिक्की से गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बगहा
share

Bagaha News: इनरवा पुलिस ने शनिवार को बाइक की डिक्की में छिपाकर लाए गए ढाई किलो गांजे के साथ तस्कर दिनानाथ साह को गिरफ्तार किया। एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में तलाशी में गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Bagaha News: बाइक की डिक्की से गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Bagaha News: मैनाटाड़/इनरवा। बाइक की डिक्की में छिपाई गई ढाई किलो गांजा सहित तस्कर को इनरवा पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में सिंहासनी मोड़ के पास एक बाइक सवार रोककर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार गांजा तस्कर झुमका गांव निवासी दिनानाथ साह (38) है। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप मे बीडीओ दीपक राम रहें। जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गयी है। मामले में केस दर्ज कर गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: बाइक की डिक्की से गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार