हिरण के मांस के साथ एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बगहा में वन विभाग की टीम ने शास्त्रीनगर के रखई टोला में छापेमारी के दौरान लगभग चार किलो वन्यजीव का पका हुआ मांस बरामद किया। एक व्यक्ति, नेक मोहम्मद, को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में मांस हिरण का होने की आशंका है और इसका नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

हिरण के मांस के साथ एक  गिरफ्तार

बगहा । वन विभाग की टीम ने बगहा के शास्त्रीनगर के रखई टोला में छापेमारी कर करीब चार किलो वन्यजीव का पका हुआ मांस बरामद किया हैं। मामले में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रखई टोला निवासी नेक मोहम्मद है। बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गंडक दियारा क्षेत्र में किसी वन्यजीव का शिकार करने के बाद उसका मांस पकाया जा रहा है । सूचना के सत्यापन के बाद वन विभाग की टीम ने संबंधित घर में छापेमारी की। इस दौरान वहां से करीब चार किलो पका हुआ मांस तथा चावल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है । पूछताछ के दौरान गृहस्वामी से मांस के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका । प्रारंभिक जांच में बरामद मांस हिरण का होने की आशंका है। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि मामले की पुष्टि के लिए बरामद मांस का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा । जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस जानवर का है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।