न्यायालय की सख्ती के बाद कोर्ट पहुंचे मनोज हत्याकांड के गवाह
बगहा, हमारे संवाददाता। मनोज हत्याकांड में न्यायालय की सख्ती के बाद आखिरकार गवाहों की
बगहा, हमारे संवाददाता। मनोज हत्याकांड में न्यायालय की सख्ती के बाद आखिरकार गवाहों की कोर्ट में पेशी शुरू हो गई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने इस बहुचर्चित मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत गोरखुपर मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करने वाला चिकित्सक, उमंग अस्पताल का प्रबंधक(यहां इलाज के दौरान हो गयी थी मृत्यु) तथा न्यु सिटी हब अस्पताल पडरौना के चिकित्सक न्यायालय में उपस्थित हुए। मामला धनहा थाना कांड संख्या 204/25 से जुड़ा है। आरोप है कि मृतक मनोज पर उसकी पत्नी नूरजहां ने चाकू से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पत्नी नूरजहां फरार बताई जा रही है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लंबित गवाही पर कड़ी नाराजगी जताई थी और स्पष्ट निर्देश दिया था कि सभी आवश्यक गवाहों को निर्धारित तिथि पर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए। इसी सख्ती का असर रहा कि इलाज करने वाले चिकित्सक, जहां मनोज की मृत्यु हुई उस अस्पताल के प्रतिनिधि तथा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक न्यायालय में उपस्थित हुए और अपनी गवाही दर्ज कराई। अदालत ने स्पष्ट किया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से न्यायालय का उद्देश्य है कि पीड़ित पक्ष को समयबद्ध न्याय मिल सके और मामले का शीघ्र निष्पादन हो। इधर, अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष आरोपों को मजबूती से रखा और गवाहों की गवाही को अहम बताया। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भी कोर्ट ने पुलिस से प्रगति रिपोर्ट तलब करने के संकेत दिए हैं। मनोज हत्याकांड में शुरू हुए स्पीडी ट्रायल से लोगों में यह उम्मीद जगी है कि मामले में जल्द न्यायिक निर्णय सामने आएगा। चाकू से पत्नी ने ही पति पर किया था वार: अभियोजन के अनुसार, आरोपी पत्नी नेहा उर्फ नुरजहां ने अपने पति मनोज राम पर चाकू से पेट, पीठ और गर्दन पर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई थी। घायल मनोज राम को इलाज के लिए कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 23 जून 2025 को मनोज राम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



