Bagaha News: बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने और धान की फसलें

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: योगापट्टी में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों एकड़ की फसल जलमग्न हो गई है और किसानों को लगभग एक करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित हैं।

बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने और धान की फसलें
बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने और धान की फसलें

Bagaha News: योगापट्टी। गंडक नदी में बढ़े जलस्तर और वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण योगापट्टी के दियारा व निचले इलाकों में गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ने की फसल कई दिनों से पानी में डूबी हुई है। खेतों में अब भी जलजमाव रहने से फसलें सड़ने लगी है। बारिश थमने के बाद तेज धूप निकलने से पानी में डूबे गन्ने के पौधे मुरझाने लगे हैं। किसानों के अनुसार गंडक के पानी से 50 फीसदी से अधिक फसल के पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये की फसल क्षति होने की बात कही जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गन्ने की फसल बर्बाद होने का असर आने वाले दिनों में चीनी मिलों पर भी पड़ सकता है।

किसानों की चिंता

किसान बृजकिशोर यादव,मनमोहन यादव, पप्पू पांडेय उस्मान अंसारी समेत अन्य किसानों ने बताया कि बाढ़ के पानी से गन्ने और धान की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष मानसून समय से पहले आने और अच्छी बारिश होने से गन्ने की फसल बेहतर हुई थी। किसानों को उत्पादन बढ़ने की उम्मीद थी।फसल देखकर उनके चेहरे पर खुशी थी लेकिन गंडक के पानी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भरने से तैयार हो रही फसल बर्बादी हो रही है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

योगापट्टी में किस कारण से फसल को नुकसान हुआ?
योगापट्टी में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि और वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण फसल को नुकसान हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने और धान की फसलें