Bagaha News: लौरिया में स्वतंत्रता दिवस की धूम

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: लौरिया शहर में स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया। प्रखंड प्रमुख, थाना प्रमुख और विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने झंडा फहराया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Bagaha News: लौरिया में स्वतंत्रता दिवस की धूम

Bagaha News: लौरिया। लौरिया शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और दलित बस्तियों में आन बान और शान से स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया। प्रखंड,थाना के साथ कई जगहों पर परेड की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। सबसे पहले प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने झंडोतोलन किया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

झंडोतोलन के कार्यक्रम

नपं में सभापति सीता देवी, अवर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार प्रीति सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रौशन कुमार , थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने झंडोत्तोलन किया । वहीं बेलवा लखनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने पैक्स कार्यालय में, बीकेजी हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने झंडोतोलन किया।

समुदाय की भागीदारी

साहूजैन हाई स्कूल के प्राचार्य मजिस्टर राव, चंपा कुँअर में प्राचार्य सफदर हुसैन, बालक विद्यालय में सुमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कन्या मध्य विद्यालय में सुरेश प्रसाद, इंडियन पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर विनय कुमार, धोबनी पंचायत भवन में मुखिया छोटकी देवी, गोबरौरा पंचायत भवन में संजय पाठक, बेलवा लखनपुर पंचायत भवन में अनिल राम, पत्रकार कार्यकाल में अनिल ठाकुर आदि के साथ विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में काफी हर्षोल्लास और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस पर राष्टगान के साथ झंडा फहराया गया। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार, सीओ आशु रंजन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेशपुरी सहित कई पदाधिकारी के साथ गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र छात्राएं शामिल थे।

सामान्य प्रश्न

स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन कहां किया गया?
झंडोतोलन लौरिया शहर, ग्रामीण क्षेत्रों और दलित बस्तियों में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: लौरिया में स्वतंत्रता दिवस की धूम