ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहामहिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ा रही फिरोजाबाद की चूड़ी

महिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ा रही फिरोजाबाद की चूड़ी

सावन का महीना धीरे- धीरे परवान चढ़ रहा है। संदली हवाओं और आसमान में छाई घटाओं के बीच फिरोजाबाद की हरी चुड़ियां महिलाओं की हाथों की खूबसूरती बढ़ा रही है। सावन के शुरू होते ही शहर की चूड़ी की दुकानों की...

महिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ा रही फिरोजाबाद की चूड़ी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 01 Aug 2019 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन का महीना धीरे- धीरे परवान चढ़ रहा है। संदली हवाओं और आसमान में छाई घटाओं के बीच फिरोजाबाद की हरी चुड़ियां महिलाओं की हाथों की खूबसूरती बढ़ा रही है। सावन के शुरू होते ही शहर की चूड़ी की दुकानों की रौनक बढ़ जा रही है। बाजार में हरे रंग की चुड़ियां में प्लेन कांच की चुड़ियां व कट वाली चुड़ियों की मांग सबसे ज्यादा मांग है। युवतियां कांच की चुड़ियों के साथ मेटल की हरी चुड़ियां भी पसंद कर रही हैं। चूड़ी दुकानदार विक्की सोनी बताते हंै कि महिलाओं के अलावे युवतियों को भी हरी रंग की चुड़ियां खूब भा रही हंै। शहर के आर्य समाज मार्ग स्थित एक चूड़ी दुकान में हरी चूड़ी खरीदने पहुंची रजिस्ट्री कचहरी रोड निवासी प्रियंका देवी कहती है कि सावन का महीना में हरी चुड़ियों के बिना सबकुछ अधूरा सा लगता है। चारों ओर हरियाली है तो खास श्रृंगार से हम कैसे पीछे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें