Bagaha News: अगलगी में एक घर राख, तीन मवेशी मरे
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: नरकटियागंज के शिकारपुर थाना के चतुर्भुजवा गांव में एक घर में आग लगने से घर पूरी तरह से जल गया। इस घटना में एक गाय और दो बकरियां मारी गईं। पीड़ित जमालुद्दीन देवान ने थाने में आवेदन देकर इस घटना की जानकारी दी है।

Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के चतुर्भुजवा गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में बंधी एक गाय व दो बकरियों की मौत हो गई है। मामले में पीड़ित जमालुद्दीन देवान ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है।आवेदन में उसने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी बीच घर में आग लग गई।


