
शनिचरी में शॉर्ट शर्किट से लगी आग से तीन घर समेत मवेशि जलकर नष्ट
शनिचरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने तीन परिवारों का आशियाना नष्ट कर दिया। इसमें कपड़े, जेवर, नकद पैसे और मवेशियों का भी नुकसान हुआ है। रविवार शाम को हुई इस घटना के बाद स्थानीय सरपंच ने पीड़ित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया। आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को काफी मेहनत करनी पड़ी।
शनिचरी,एक संवाददाता। शनिचरी में शॉट शर्किट से लगी आग ने तीन परिवारों का आशियाना जल कर नष्ट हो गया है। जिसमें कपड़ा जेवर नकद रूपए और मवेशियों की जलने की खबर है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। पीड़ित थाना क्षेत्र के नौकाटोला वार्ड संख्या एक निवासी जितेंद्र साह सुरमीता देवी व बियफी देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है आवेदन में उसका कहना है कि बियफी देवी के घर में अचानक बिजली के शौट शर्किट से आग लग गया। आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते पड़ोसी जितेन्द्र साह और सुरमीता देवी के घर में भी आग पकड़ लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि तीनों परिवारों का घर जलकर नष्ट हो गया। जिसमें मवेशी बकरी नकद रूपए अनाज बर्तन जेवर फर्नीचर आदि लाखों की संपत्ति सबकुछ जलकर राख में तब्दील हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका जिससे गांव के अन्य लोगों के घरों को जलने से बचा लिया गया। घटनास्थल पर बासोंपट्टी सरपंच पुत्र कृष्णा राम ने पीड़ित परिवारों को संतावना दिया और सरकार के द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया । इस घटना से पीड़ित परिवार में मायूसी छाई हुई है । थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस को पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




