भभटा के दलित बस्ती में आग से चार घर जले

Apr 05, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

रविवार की सुबह नरकटियागंज प्रखंड के भभटा पंचायत में आग लगने से चार दलित परिवारों के घर जल गए। आग रमेश पासवान के घर में मवेशियों के लिए बनाए गए घुर से लगी। इसमें कपड़ा, बर्तन और एक भैंस भी जल गई। पंचायत मुखिया ने पीड़ित परिवारों को इंदिरा आवास योजना के तहत सहायता देने का आश्वासन दिया।

भभटा के दलित बस्ती में आग से चार घर जले

साठी, एक संवाददाता। नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत भभटा पंचायत के भभटा गांव के वार्ड नंबर 9 कुटी टोला दलित बस्ती में रविवार की अहले सुबह आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। जिसमें घर में रखा सामान कपड़ा, बर्तन, साइकिल, नगद एवं एक भैंस जलकर मर गई है। इस आग लगी की घटना में राजेश पासवान, रमेश पासवान, उमेश पासवान और जोगिंदर पासवान का घर शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की अहले सुबह 4 बजे घर वाले गहरी नींद में सोए हुए थे। उसी दौरान रमेश पासवान के घर में मवेशी को मच्छर से बचाव के लिए किए गए घुर से आग पकड़ लिया।

देखते-देखते चारों घर को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर में रखा समान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ गोरख ने घटना की सूचना नरकटियागंज के वीडीओ और सीओ तथा साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार को दी। मुखिया ने पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए कहा कि इंदिरा आवास से चारों परिवार को घर मुहैया कराने की पहल की जाएगी। वहीं इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी नरकटियागंज सूरज कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मुखिया द्वारा सूचना प्राप्त हुई है। कर्मचारी को भेज कर घटना की जांच करा कर पीड़ित परिवार को सरकारी दर पर जो भी सुविधा होगी जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।