FIR Against Anganwadi Worker for Fraudulent Selection in Bihar आयुक्त के आदेश से बैरिया की पूर्व सेविका पर केस, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsFIR Against Anganwadi Worker for Fraudulent Selection in Bihar

आयुक्त के आदेश से बैरिया की पूर्व सेविका पर केस

बेतिया के बैरिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र की पूर्व सेविका शारदा कुमारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उनके पति ने उनके चयन के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की थी। शारदा कुमारी का चयन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 28 Aug 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
आयुक्त के आदेश से बैरिया की पूर्व सेविका पर केस

बेतिया। बैरिया प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-186 की पूर्व सेविका शारदा कुमारी के विरुद्ध आयुक्त न्यायालय तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। बैरिया के सीडीपीओ ने एफआईआर में बताया है कि पूर्व सेविका शारदा कुमारी का चयन 11 फरवरी 2020 को हुआ था। सेविका के पति उमेश कुमार निषाद पर आरोप है कि सेविका पद पर चयन के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ कर अलग जन्म तिथि के आधार पर चयन कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।